उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP Election Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट बंटवारे पर सपा और कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग, 26 सीटों के प्रस्ताव पर भड़के इमरान मसूद

लखनऊ। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ दिल्ली में गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का दौर जारी है, तो दूसरी तरफ दोनों दलों के नेताओं की तीखी बयानबाजी ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

विवाद की शुरुआत समाजवादी पार्टी के उस शुरुआती प्रस्ताव से हुई है, जिसमें कांग्रेस को राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से महज 26 सीटें देने की पेशकश की गई है। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने इस आंकड़े का गणित समझाते हुए स्पष्ट किया कि इसमें पिछले चुनाव में कांग्रेस की जीती हुई दो सीटें, दूसरे नंबर पर रही चार सीटें और सपा के मजबूत आधार (60 से 70 हजार वोटों) वाली 20 सीटें शामिल हैं।

इमरान मसूद का तीखा पलटवार, कहा- सीटें ही नहीं होंगी तो जीत कैसे होगी

सपा के इस प्रस्ताव की खबरों पर यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो-टूक कहा कि वे किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं और गठबंधन में मांगने व सहयोग करने में बड़ा फर्क होता है।

अखिलेश यादव के ‘बात सीटों की नहीं, जीत की है’ वाले बयान पर तंज कसते हुए मसूद ने कहा कि सुनने में यह बात अच्छी लगती है, लेकिन जब सीटें ही नहीं होंगी तो जीत कैसे होगी। इसके साथ ही सपा नेता उदयवीर सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए मसूद ने 2024 लोकसभा चुनाव की याद दिलाई और कहा कि कांग्रेस के साथ की वजह से ही सपा 37 सीटें जीत पाई थी।

कांग्रेस ने तैयार किया 120 से 130 सीटों का नया ड्राफ्ट

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने अपनी शुरुआती 181 सीटों की मांग को कम करते हुए लगभग 120 से 130 सीटों का नया ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें कम से कम 50 ऐसी सीटें शामिल हैं जहां पार्टी खुद को मजबूत मानती है। इस सियासी खींचतान के बीच 24 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के बीच दूसरे दौर की अहम बैठक शुरू हुई है, जिसमें कांग्रेस की तरफ से प्रमोद तिवारी व इमरान मसूद तथा सपा की ओर से रामगोपाल यादव, इकरा हसन, राजीव राय और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद हैं, हालांकि दोनों ही पक्षों ने उम्मीद जताई है कि अगले दो-तीन दिनों में सीट शेयरिंग का अंतिम फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button