उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

देश में सबसे सुरक्षित प्रदेश है यूपी, स्पिरिचुअल टूरिज्म में बना नंबर वन: सीएम योगी

लखनऊ। देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश उत्तर प्रदेश है और आध्यात्मिक पर्यटन के मामले में हम नंबर वन हैं। यहाँ काशी, अयोध्या, मथुरा, वृन्दावन, चित्रकूट समेत कई पर्यटन और आध्यात्मिक क्षेत्रों को लगातार विकसित करने का काम किया जा रहा है। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब से कुछ देर पहले राजधानी में चल रहे टूरिज्म कॉन्क्लेव के समापन अवसर पर कहीं।

सीएम ने कहा काशी को जो भव्य स्वरुप की सौगात पीएम मोदी ने दी है उसके चलते यहाँ सावन के एक महीने में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगायी ,जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा विश्व में कोई ऐसा भारतीय नहीं है जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि का दर्शन नहीं करना चाहता हो। सीएम ने कहा यूपी में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और केंद्र व राज्य सरकार लगातार इसको लेकर काम कर रही है।

सीएम योगी ने कहा अयोध्या में पर्यटन और आध्यात्मिक विकास के लिए तीस हजार करोड़ के प्रोजेक्ट चल तहे हैं। इसी तरह बृज क्षेत्र में पर्यटन और भौतिक सुविधाओं का इजाफा करने के लिए सरकार पच्चीस से तीस हजार करोड़ रुपये की योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में दो  बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। जिसके बाद यहाँ आने वाले विदेशी भी हमारे तीरह कहसत्रों के दर्शन सुगमता से कर सकेंगे।

उन्होंने कहा यूपी में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश और रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं और इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। सीएम योगी ने कहा यूपी में 2019 के महाकुंभ का आयोजन हमने किया। इसमें 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने के बाद ये संख्या दस गुना तक बढ़ जायेगी। सीएम योगी ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार राम सर्किट, कृष्ण सर्किट के आलावा बुद्ध सर्किट पर भी काम कर रही है। और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। इन सर्किट में आने वाले सभी शहरों की बुनियादी और भौतिक सुविधाओं को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा।

सीएम ने यूपी में बन रहे एक्सप्रेसवे को तरक्की और पर्यटन का वाहक बताया। उन्होंने कहा लखनऊ से महज 70 किलोमीटर दूर नैमिषारण्य तीर्थ के विकास के लिए भी हर तरह की योजनाएं बनाई जा रही हैं। यहाँ वैदिक धर्म और हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए काम किया जा रहा है। सीएम ने यूपी को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के अपने संकल्प को भी दोहराया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button