उत्तर प्रदेशबहराइच

राजनीति,जाति व धर्म से ऊपर उठकर विकास को तरजीह देंगे मतदाता

बहराइच। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेजी से चल रही है। ऐसे में नगर पालिका बहराइच के वार्ड नम्बर दो के घसियारी पुरा व नव्वागढ़ी में अव्यवस्थाओ का बोलबाला है बजबजाती नालियां, सड़को पर लगा कूड़े का ढेर , दुर्गंध युक्त गलियां शायद इस क्षेत्रवासियों की नियति बन चुकी है। किसी भी जनप्रतिनिधि ने क्षेत्रवासियों की समस्या से कोई वास्ता नही रह गया है चुनाव के समय प्रभावी व्यक्ति व प्रभावी जनप्रतिनिधि सिर्फ जनता को सब्जबाग ही दिखाते है। यहा तक लोग वोट की ठेकेदारी भी करते है। कुल मिलाकर किसी न किसी प्रकार से जनता को वोट के लिए छला ही जाता रहा है। किंतु इस बार वार्ड नम्बर दो की जनता ने राजनीति, जाति, धर्म से ऊपर उठकर विकास व स्वच्छ छवि के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दृढ़ निश्चय किया है। इस वार्ड के विष्णु सागर श्रीवास्तव, कृष्ण बहादुर, वैभव शुक्ला, आलोक गुप्ता, महेश व हिमांशु श्रीवास्तव आदि लोगो का कहना है कि इस बार ऐसे प्रतिनिधि को चुनेंगे जो उनके अपने बीच का हो तथा उनकी समस्याओं से उसका वास्ता भी हो। तभी क्षेत्र में विकास देखने को मिलेगा। और अपनी समस्याओं से प्रत्याशी को अवगत कराने में उन्हें कोई हिचक भी महसूस न हो। सभी ने विकास नही तो वोट नही के सिद्धांत पर वोट की चोट करने की बात कही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button