उत्तर प्रदेशलखनऊ

सूखे से हुई क्षति की भरपाई में जुटी योगी सरकार

बारिश कम हो ज्यादा। सूखा पड़े या बाढ़ आए। आप चिंता मत करें। सरकार संकट की हर घडी में आपके साथ रही है। और रहेगी।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को यह भरोसा गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। इस पर तेजी से अमल भी हो रहा है। दरअसल किसानों का हित योगी सरकार की अपने पहले कार्यकाल के पहले दिन से ही प्राथमिकता रही है।

पीएम फसल बीमा योजना की डेट बढ़ाई

इस क्रम में किसानों के लिए प्रधान मंत्री फसल बीमा की तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त तक की गई थी ताकि अधिकाधिक किसान जरूरत पड़ने पर इससे लाभान्वित हो सकें।

कम समय में तैयार होने वाली मूंग और उड़द के मिनीकिट भी दे रही सरकार

कम बारिश वाले 14 जिलों में बीजों के मिनीकिट वितरण के भी निर्देश दिए गए। संबंधित जिलों के किसानों को अरहर, उड़द और मूंग आदि के बीजों के मिनीकिट बांटे जा रहे हैं। ताकि किसान कम अवधि वाली दूसरी फसलों से अपनी क्षति की भरपाई कर सकें। इसके लिए लगभग डेढ़ लाख मिनीकिट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके माध्यम से लगभग 5800 कुंतल बीज नि:शुल्क वितरित किया जाएंगे।

यह पहली बार नहीं है। योगी 01 की पहली कैबिनेट से लघु सीमांत किसानों की कर्जमाफी से जो सिलसिला शुरू हुआ वह योगी 02 में भी उसी शिद्दत से जारी है। रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर धान और गेंहू की रिकॉर्ड खरीद। तय समय पर भुगतान इसके प्रमाण हैं

कम वर्षा वाले जिले

झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, मिर्जापुर, कौशांबी और पीलीभीत।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button