
US Israel Iran War News: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है। इस बीच, बुधवार सुबह Tehran में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। Iran के सरकारी टीवी के मुताबिक, सुबह के वक्त तेहरान के आसपास विस्फोट हुए। वहीं, Israel ने कहा कि ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों की वजह से उसे अपना Air Defense System को एक्टिव करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने संकेत देते हुए कहा कि यह युद्ध कई हफ्तों या उससे भी ज्यादा वक्त तक जारी रह सकता है। इस जंग में अभी तक ईरान में करीब 800 लोग मारे जा चुके हैं।
इजरायल ने कहा कि हिजबुल्लाह के आतंकियों के खिलाफ जवाबी एक्शन लेते हुए हुए उसने लेबनान में कई ठिकानों पर अटैक किए। लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार, बालबेक सिटी में एक रिहायशी बिल्डिंग पर इजरायली हमले में कम से कम 4 लोगों की जान चली गई। इजराइल ने एक दिन पहले ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और एक न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल, अमेरिकी दूतावासों और गल्फ के अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिससे कि एनर्जी सप्लाई और हवाई उड़ानों पर असर पड़ रहा है।
वहीं, सऊदी अरब में अमेरिकी एंबेसी और UAE में अमेरिकी काउंसलेट पर भी ईरान की तरफ से ड्रोन अटैक किए गए। ईरान ने इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, हालांकि उनमें से अधिकतर को हवा में ही तबाह कर दिया गया। दूसरी तरफ, अमेरिकी रक्षा विभाग ‘पेंटागन’ ने कुवैत में एक कमान सेंटर पर रविवार को हुए ड्रोन हमले में मारे गए अमेरिकी आर्मी रिजर्व के 4 सैनिकों की पहचान उजागर कर दी है। इजरायल-अमेरिका गठबंधन और ईरान के बीच युद्ध से जुड़े अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ बने रहिए।



