खेल-खिलाड़ी
मनु भाकर और डी गुकेश को मिलेगा खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली। भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। मनु और गुकेश के अलावा हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला।पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।
इन खिलाड़ियों को मिला ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024
- गुकेश डी (शतरंज)
- हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
- प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
- मनु भाकर (शूटिंग)



