लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

मेंटल हाइजीन क्यों जरूरी है? आयुर्वेद से समझिए मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जितना अपनी बाहरी सेहत का ध्यान रखता है, उतना ही अपने मन की सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी हो गया है। इसमें मेंटल हाइजीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेंटल हाइजीन सिर्फ एक सिद्धांत नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और शांत जीवन जीने की कला है।

मेंटल हाइजीन एक तरह की जीवनशैली है, जो हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) वह क्षमता है, जिससे हम जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं और खुद को संतुलित रखते हैं। अगर मन साफ और शांत है तो जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी भी आसान लगने लगती है।

आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य को बहुत गहराई से समझाया गया है। इसके अनुसार, मन और शरीर दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर मन असंतुलित होगा तो शरीर भी प्रभावित होगा। इसलिए आयुर्वेद हमें मानसिक शुद्धि और संतुलन बनाए रखने के कई सरल और प्रभावी उपाय बताता है।

आयुर्वेद कहता है कि व्यक्ति को हिंसा, झूठ, चोरी, दूसरों की निंदा, कठोर बोलने और लालच जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। ये आदतें धीरे-धीरे मन को अशांत कर देती हैं और मानसिक तनाव बढ़ाती हैं। इसकी जगह, जितना संभव हो सके गरीबों, बीमारों और मानसिक रूप से परेशान लोगों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

आयुर्वेद यह भी कहता है कि व्यक्ति को सुख और दुख दोनों स्थितियों में समान भाव रखना चाहिए। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन संतुलित मन ही हमें मजबूत बनाए रखता है। न तो किसी पर जरूरत से ज्यादा शक करना चाहिए और न ही किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना चाहिए। साथ ही हमें अपनी बातचीत को सरल, स्पष्ट और मधुर रखना चाहिए। गलत या बेकार बातों से बचना चाहिए क्योंकि शब्द भी मन की स्थिति को प्रभावित करते हैं।

इसके अलावा, हमें अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और समय-समय पर आत्मचिंतन करना चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति अपने जीवन के प्रति जागरूक रहता है, वह दुख और चिंता से कम प्रभावित होता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button