देशबड़ी खबर

पंजाब कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, परगट सिंह को कमान;वडिंग ने आज ही सौंपा था इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी हैं। वह चन्नी के साथ मिलकर राजा वडिंग के खिलाफ मुहिम चला रहे थे, अब राहुल गांधी ने चन्नी की सिफारिश पर परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी है।

कांग्रेस ने जारी किया बयान

राजा वड़िंग 2022 से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभाल रहे थे। लेकिन हाल के महीनों में संगठन के भीतर नेतृत्व को लेकर चल रहे मंथन और गुटबाजी की चर्चा के बीच उन्होंने पद छोड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। वहीं, आज इस्तीफा सौंपने वाले अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को भी उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया गया है।

‘शायद सचिन पायलट ने मुझे हटाने का मन बना लिया था’

इससे पहले आज सुबह अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की राहुल गांधी के साथ लंबी मीटिंग हुई लेकिन मीटिंग के बाद राजा वडिंग ने जो कहा, उससे साफ हो गया कि राजा वडिंग के इस्तीफे से पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह थमेगी नहीं। राजा वडिंग ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट पर इशारों इशारों में हमला किया। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बने हुए एक महीना हो गया और वो एक महीने में 2 घंटे के लिए पंजाब आए थे, उसी वक्त सचिन पायलट से छोटी सी मुलाकात हुई थी। इसके बाद राजा वडिंग ने अपने इस्तीफे के लिए सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि प्रभारी बनने के बाद ही सचिन पायलट ने तय कर लिया था कि मुझे हटाना है।

2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बदलाव

बता दें कि अगले साल ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस में काफी दिनों से उठापटक चल रही है। आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व में किया गया यह बदलाव काफी अहम होने वाला है। क्योंकि पिछले काफी समय से पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी गहमागहमी का दौर जारी है।

‘राहुल गांधी किसी के सगे नहीं हैं’

बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस के नेता जिस तरह आपस में लड़ रहे हैं, वो तो सिर्फ ट्रेलर है अभी पूरी पिक्चर बाकी है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी किसी के सगे नहीं हैं। वह यूज एंड थ्रो की पॉलिसी पर चलते हैं, राजा वडिंग इसका लेटेस्ट एग्जाम्पल हैं। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वडिंग का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ मचेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button