पनियहवा में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाःप्रशासन ने मछली – भुजा की दुकानों परचलाया बुलडोजर*

नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित पनियहवा चौराहे पर रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। संयुक्त अभियान के तहत रेलवे की जमीन पर बनी अवैध दुकानों और अस्थायी निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।पनियहवा चौराहे पर रेलवे की भूमि पर दो दर्जन से अधिक मछली-भुजा की दुकानें तथा लगभग एक दर्जन अन्य छप्पर, फूस और कटरैन की दुकानें वर्षों से अवैधरूप से संचालित हो रही थीं। आरपीएफ के मेमो पर बीते वर्ष 20 मई 2025 को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, जब रेलवे प्रशासन ने नोटिस जारी कर दुकानें हटवाई थीं।हालांकि, कुछ ही महीनों बाद लोगों ने दोबारा रेलवे की भूमि पर कब्जा कर दुकानें और अस्थायी निर्माण खड़े कर लिए। हाल ही में रेलवे प्रशासन नेअतिक्रमणकारियों को फिर से नोटिस जारी किया।नोटिस मिलने के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वयं हटा ली थीं, लेकिन शेष लोगों ने कब्जा नहीं हटाया।
इसके बाद बुधवार को प्रशासनिक और रेलवेअधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबीमशीन की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।इस अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य)के.एस. लाल ने किया।
इस दौरान हनुमानगंज थाने के उपनिरीक्षक संतोषयादव, विवेक तिवारी, जीआरपी चौकी प्रभारीपनियहवा गोपाल यादव और आरपीएफ उपनिरीक्षक राजकुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सीनियरसेक्शन इंजीनियर (कार्य) के.एस. लाल ने स्पष्ट कियाकि रेलवे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भीअतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



