देश

गुजरात के वडोदरा में घर से मिला शराब का जखीरा, तस्कर ने छिपाने के लिए फर्श के नीचे बना रखा था तहखाना

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में एक घर से शराब का जखीरा बरामद हुआ है। शराब को छुपाने के लिए तस्कर ने अनोखा तरीका अपनाया था। उसने घर के फर्श पर लगे टाइल्स के नीचे एक गुप्त तहखाना बनवाया था। वहीं वह शराब को रखता था। इस तहखाने का वीडियो भी सामने आया है।

किचन के फर्श के नीचे था तहखाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब को तहखाने से निकालने के लिए विशेष तरीका अपनाना पड़ता था। कोई भी शख्स घर के फर्श को देखकर ये अंदाजा नहीं लगा सकता था कि फर्श के नीचे तहखाना है और वहां शराब मौजूद है। तस्कर को जब भी शराब निकालनी होती थी तो वह वैक्यूम की मदद से टाइल उठाता था और फिर तहखाने में छिपाई शराब बाहर निकालता था।

शराब तस्कर की पहचान वडोदरा के वाघोडिया रोड स्थित जानकी डुप्लेक्स में रहने वाले शैलेष कहार के रूप में हुई है। वह पुलिस ने बचने के लिए शराब को अपने ही घर में शातिराना तरीके से छिपाता था।  एलसीबी ज़ोन-3 की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर छापा मारकर इस हाईटेक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से शराब का जखीरा बरामद कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स पहले वैक्यूम के जरिए टाइल को खोलता है। टाइल के नीचे एक बड़ा सा तहखाना दिखाई देता है, जिसमें शराब की बोतलें थीं। जब इन बोतलों को बाहर निकाला जाता है तो उनकी संख्या काफी मात्रा में होती है। ये देखकर सभी लोग चौंक भी जाते हैं क्योंकि गुजरात में शराब बैन है। शराब के बैन होने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में शराब का मिलना ये सवाल खड़ा करता है कि आखिर ये शख्स कहां से शराब लेकर आ रहा था और अब तक किसी पुलिसकर्मी की नजर इस पर क्यों नहीं गई।

अगर शराब मौजूद है तो इसका मतलब है कि शराब की सप्लाई करने वाले भी मौजूद होंगे। अब पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। देखना ये होगा कि क्या शराब को राज्य में पहुंचाने वाली बड़ी मछलियों पर भी कार्रवाई होगी या सिर्फ छोटी मछली को ही पकड़कर संतोष कर लिया जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button