
नेशनस टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सोमवार को JEE Main 2027 सेशन 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। NTA की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं 6 डेट्स यानी- 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। आपको बता दें कि NTA ने अभी JEE मेन 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी नहीं की है। परीक्षाओं की तारीख जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन की तारीख भी जल्द ही घोषित होने की संभावना है।
छात्र कैसे कर सकेंगे आवेदन?
NTA की ओर से JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। इसके बाद जो भी छात्र इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के पूरे प्रोसेस की जानकारी आगे दी गई है-:
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां JEE Main एप्लीकेशन प्रोसेस की लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी के साथ JEE Main एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- मांगे जा रहे सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद परीक्षा की फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करे दें।
- JEE Main 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद इसका PDF सेव कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।



