देशबड़ी खबर

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 81 नेताओं को AICC सचिव की जिम्मेदारी, UP में 6 नेताओं को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को गति देने के लिए बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 81 पार्टी पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव के रूप में नियुक्त और पुनर्नियुक्त किया है। इन सभी नेताओं को अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ा गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार (19 नवंबर 2026) को इस संबंध में आधिकारिक ऐलान किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

उत्तर प्रदेश में 6 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

इस संगठनात्मक फेरबदल में उत्तर प्रदेश को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पार्टी ने प्रदेश के लिए छह नेताओं को AICC सचिव नियुक्त किया है। इनमें अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य के नाम शामिल हैं। वहीं, बिहार में प्रदीप नरवाल, प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा को जिम्मेदारी दी गई है।

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्तियां

कांग्रेस ने असम, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत कई राज्यों में सचिवों की नियुक्ति की है। कुछ नेताओं को एक से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पार्टी ने संचार, प्रचार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए भी सचिव नियुक्त किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय के लिए भी दो नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

इन पदाधिकारियों की सराहना

पार्टी ने निवर्तमान AICC सचिवों और संयुक्त सचिवों के योगदान की भी सराहना की है। इनमें अंबा प्रसाद, बीएम संदीप, चेतन चौहान, चिरंजीव राव, क्रिस्टोफर तिलक, देवेंद्र यादव, दिव्या मदेरणा और मंसूर अली खान शामिल हैं।

राज्य/जिम्मेदारी
नियुक्त AICC सचिव
कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय प्रणव झा, गौरव पांधी
संचार, प्रचार, मीडिया, सोशल और डिजिटल मीडिया विनीत पुनिया, रुचिरा चतुर्वेदी
असम मनोज चौहान, बॉबी भगत, इफ्तेकार अहमद
केरल, लक्षद्वीप मयूरा एस. जयकुमार, गणेश कुमार यादव
तमिलनाडु, पुडुचेरी निवेदित अल्वा, जंगा गौतम, वेंकटेश्वर
उत्तराखंड मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, भीम कुमार
गुजरात रामकिशन ओझा, सुभाषिनी यादव, हेम सिंह शेखावत, नरेश ठाकुर
कर्नाटक नेट्टा डी’सूजा, मोहन जोशी, सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी, एस. सारथ
पंजाब हिना कावरे, रविंद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर, राज कुमार मौर्य
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख धीरज गुर्जर, सुशील कुमार पासी
मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश अनिल ए. थॉमस, सुसांता चक्रवर्ती, जेनाब चंदेल
मध्य प्रदेश नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई अंबालिया, अजय कुमार पासवान, ओमवीर यादव
झारखंड भूपेंद्र मरावी, अवनीश काजला
बिहार प्रदीप नरवाल, प्रकाश सोनावणे, महबूब पाशा
ओडिशा जेट्टी कुसुम कुमार, पूर्णचंद्र पाढ़ी
गोवा, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव अंजलि निंबालकर
तेलंगाना सचिन सावंत, साइमन एलेक्स
दिल्ली दानिश अबरार
आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार सेंथमिल अरासु, वी. शंकर
पश्चिम बंगाल अब्दुल खलीक, दीपाशिष पटनायक, गुंजन पटेल
हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ कमल कांत शर्मा, राहुल राजभर
उत्तर प्रदेश अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, अब्दुल हन्नान, संजीव आर्य
हरियाणा दीपक राठौर, सुनील अहिरे
मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड जरिता लैतफ्लांग, अमित बावा सैनी, डूंगर राम गेदर
महाराष्ट्र यू.बी. वेंकटेश, रेहाना रियाज चिश्ती, एफ.एच. जक्कप्पनावर, योगेंद्र योगी
छत्तीसगढ़ जितेंद्र बघेल, हरनाम सिंह
राजस्थान विश्व विजय सिंह, पोरलक खारते, पालक वर्मा, मनोज बागरी
संयुक्त कोषाध्यक्ष (संपत्ति एवं परिसंपत्तियां) निलेश पटेल, नितिन कुंभलकर
प्रशासन सुशांत मिश्रा, मनोज त्यागी
प्रशिक्षण एवं संदेश संतोष कोलकोंडा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस एवं विदेश मामले आरती कृष्णा

बता दें कि इसके पहले सितंबर महीने में कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया था। भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह बदलाव पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच किया गया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button