खेल-खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को बनाया नया हेड कोच

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2027 का अगले साल आयोजन होना है। नए सीजन से काफी पहले दिल्ली कैपिटल्स यानी DC ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए हेड कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने दिग्गज सौरव गांगुली को अपना नया कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स पर ये जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली, यह दादागिरी का समय है। सौरव गांगुली, टाइगर्स के हेड कोच।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले सीजन तक हेड कोच की जिम्मेदारी पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमंग बदानी संभाल रहे थे। अब सौरव गांगुली हेड कोच की गद्दी संभालेंगे। दिल्ली कैपिटल्स उन चुनिंदा टीमों में शुमार है, जो आजतक IPL खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में गांगुली की कोशिश दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार चैंपियन बनाने पर होंगी। गांगुली से पहले दिल्ली कैपिटल्स 6 कोच को आजमा चुकी हैं। इनमें ग्रेगरी शिप्पर्ड, एरिक साइमंस, गैरी कर्स्टन, पैडी अप्टन, रिकी पोंटिंग और हेमंग बदानी शामिल हैं।

दिल्ली से दादा का गहरा नाता

सौरव गांगुली का दिल्ली की टीम से पुराना नाता रहा है और उन्होंने वहां कई भूमिकाएं निभाई हैं। मार्च 2019 में गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स IPL टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया था। हालांकि, अक्टूबर 2019 में BCCI का अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें दिल्ली का साथ छोड़ना पड़ा। BCCI में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद गांगुली डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ के तौर पर फ्रैंचाइजी में लौट आए। यहां उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL और वूमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL दोनों लीग में पर्दे के पीछे से ऑपरेशन्स और स्क्वाड बनाने का काम संभाला। इसके अलावा, उन्होंने SA20 के 2025 सीजन में DC की फ्रैंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच का जिम्मा संभाला और टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स का पिछले 5 सालों में IPL में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम IPL 2022 से ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी है। आखिरी बार साल 2021 में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। वहीं, 2020 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। ऐसे में गांगुली के कंधो पर टीम के प्रदर्शन में सुधार करने की अहम जिम्मेदारी होगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button