खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

एशियन गेम्स में सुजीत कलकल ने किया बड़ा उलटफेर, आखिरी के 90 सेकंड में बाजी पलटकर जीता गोल्ड

भारतीय रेसलर सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 की कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल मैच में ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुदिएव को 10-9 के करीबी अंतर से हराया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, क्योंकि एक समय सुजीत 2-9 से पीछे चल रहे थे और उनकी हार लगभग तय मानी जा रही थी। पहले राउंड में वह 2-4 से पीछे थे, जिसके बाद दूसरे राउंड में ताजिकिस्तान के पहलवान ने बढ़त बनाकर स्कोर 9-2 कर दिया। लेकिन इसके बाद सुजीत ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरी के ढेड़ मिनट में ऐसा जबरदस्त पलटवार किया कि पूरा मैच ही अपने नाम कर लिया।

आखिरी मिनट में सुजीत की धमाकेदार वापसी

इतने बड़े अंतर से पीछे होने के बावजूद सुजीत ने हार नहीं मानी और मैच के आखिरी मिनट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने विरोधी पहलवान को लगातार चार बार पटखनी देकर आठ अंक हासिल कर लिए। इस शानदार खेल की बदौलत स्कोर 2-9 से सुधरकर 8-9 तक पहुंच गया। मैच खत्म होने में अब बहुत कम समय बचा था और ताजिकिस्तान का पहलवान अभी भी 1 अंक से आगे था। सुजीत को यह मैच जीतने के लिए बस एक आखिरी और सटीक दांव की सख्त जरूरत थी।

मैच खत्म होने के सिर्फ 10 सेकंड पहले सुजीत ने एक और जबरदस्त दांव लगाया और विरोधी पहलवान को नीचे पटक दिया। इस दांव से उन्हें 2 अंक मिले और स्कोर 10-9 हो गया। इस तरह 2-9 से बुरी तरह पिछड़ने के बाद भी सुजीत ने हार न मानते हुए 10-9 से यह मैच अपने नाम कर लिया। उनकी यह जीत यह दिखाती है कि उन्होंने मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हारी और सही मौके पर दांव लगाकर हारी हुई बाजी पलट दी और अंत में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

हरियाणा के रहने वाले हैं सुजीत

सुजीत का यह गोल्ड मेडल भारतीय कुश्ती के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने 65 किलोग्राम वर्ग में देश को एशियन गेम्स का चैंपियन बनाया है। सुजीत कलकल मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले हैं और उनका जन्म 5 नवंबर 2002 को हुआ था। उन्हें कुश्ती खेलने की प्रेरणा अपने पिता दयानंद कलकल से मिली, जो खुद भी नेशनल लेवल के पहलवान रह चुके हैं।उन्होंने अंडर-20 और अंडर-23 स्तर पर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते हैं। 2025 में उन्होंने सर्बिया के नोवी साद में अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button