
भारतीय कला और संस्कृति के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में भारत ने 61वें अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ला बिएनाले दी वेनेज़िया 2026 (वेनिस बिएनाले) में ‘बेस्ट नेशनल पवेलियन – विजिटर्स लायन’ का पुरस्कार अपने नाम किया है। दुनिया भर से आए दर्शकों के मतदान के आधार पर भारत को यह सम्मान मिला है। यह असाधारण उपलब्धि भारत की रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक उत्कृष्टता का वैश्विक उत्सव है।
इस उपलब्धि पर सुश्री ईशा अंबानी ने कहा, “वेनिस बिएनाले में भारत को मिली यह पहचान पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। मेरी मां श्रीमती नीता एम. अंबानी की हमेशा से यह परिकल्पना रही है कि भारत की सर्वश्रेष्ठ कला और संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाए। उनका दृढ़ विश्वास था कि वेनिस बिएनाले में भारत की उपस्थिति होनी चाहिए। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ इस सोच को आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप भारत की इस प्रतिष्ठित मंच पर वापसी संभव हो सकी।
आज उस परिकल्पना को साकार होते देखना और वैश्विक स्तर पर इतना असाधारण सम्मान प्राप्त करना बेहद खास है। यह सम्मान हमारे प्रतिभाशाली कलाकारों और उन सभी लोगों का है, जिन्होंने मिलकर इंडिया पवेलियन को जीवंत स्वरूप प्रदान किया।”
भारत का यह राष्ट्रीय पवेलियन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर और सेरेन्डिपिटी आर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। इसका क्यूरेशन डॉ. अमीन जाफर ने किया।
इंडिया पवेलियन में छह प्रतिभाशाली कलाकारों की उत्कृष्ट कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें शामिल हैं:
- अलवर बालासुब्रमण्यम
- रंजनी शेट्टर
- सुमाक्षी सिंह
- स्कर्मा सोनम ताशी
- आसिम वाकिफ
यह उपलब्धि भारतीय कलाकारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारतीय कलाकारों, सहयोगी संस्थाओं और इस ऐतिहासिक उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई। भारत की कला और संस्कृति ने एक बार फिर विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है!



