देशबड़ी खबर

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं।

कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया

इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं।

विधानसभा  प्रत्याशी नाम
246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा
245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज
247 – विश्वनाथगंज  कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया

जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन

बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे।

7 बार के विधायक हैं राजा भइया

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button