
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में राज्य का 11वां बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में जो राहत दी गई, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। हम महाराष्ट्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
“FDI में नंबर-1 पर महाराष्ट्र”
अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र देश में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) में नंबर एक स्थान पर है। दावोस में महाराष्ट्र ने 56 कंपनियों के साथ 15.72 लाख करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिससे 16 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। महाराष्ट्र देश के कुल जीडीपी में 15.4% का योगदान करता है।
वित्त मंत्री ने आगे बताया कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) को महाराष्ट्र का विकास केंद्र बनाने के लिए सात व्यापार केंद्रों की योजना बनाई गई है। इन केंद्रों के माध्यम से महाराष्ट्र को और अधिक व्यापारिक और औद्योगिक दृष्टि से सशक्त किया जाएगा।
‘विकसित भारत’ को लेकर बयान
उन्होंने यह भी कहा कि “महाराष्ट्र 2047 तक प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में अग्रणी होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को हम साकार करेंगे और महाराष्ट्र इस दिशा में नंबर एक होगा।”
खबर अपडेट हो रही है….



