देशबड़ी खबर

गैंगरेप और लव जिहाद के विरोध में भीलवाड़ा बंद, सड़कों पर पुलिस जवानों की टीम तैनात

राजस्थान: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर सोमवार को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय शाम पांच तक बंद रखा गया है। ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में नाबालिक बालिकाओं को प्रेम के जाल में फंसा कर शोषण करने और भीलवाड़ा शहर में गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में ये बंद रखा गया है। इस बंद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खास इंतजाम किए हैं।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। वहीं, भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की भारी तैनाती की है। साथ ही, अभय कमांड सेंटर से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शहर की निगरानी की जा रही है।

शांतिपूर्ण बंद की अपील

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण बंद को लेकर लोगों से अपील की थी। वे किसी प्रकार की जबरदस्ती न करें और खुद की इच्छा से बंद में शामिल हों। उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है और पूरे शहर की स्थिति पर अभय कमांड सेंटर से नजर रखी जा रही है। इस बंद के दौरान पुलिस की 500 जवानों की टीम तैनात की गई है, साथ ही सीनियर अधिकारी भी फील्ड में मौजूद हैं।

सकल हिंदू समाज के लोग हाथों में भगवा झंडा लेकर शहर में रैली के रूप में निकल रहे हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बंद को लेकर पेट्रोल पंप, चाय की थड़ियां और निजी विद्यालय भी बंद रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से सर्व हिंदू समाज के लोगों ने इस बंद में समर्थन देने की अपील की थी, जिसे लेकर आज शहर में व्यापक बंद देखा जा रहा है।

संत समाज का बयान

राजस्थान संत समाज के अध्यक्ष एवं हरी सेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर महंत हंसराम ने कहा कि इस बंद का मुख्य कारण ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में नाबालिक बालिकाओं का शोषण और भीलवाड़ा में घटित गैंगरेप की घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिसके कारण बालिकाओं को धमकियां भी मिल रही हैं।

महंत हंसराम ने बताया कि संत समाज ने पूर्व में इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और सीबीआई जांच करवाई जाए, ताकि इन मामलों का पूरा पर्दाफाश हो सके।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button