उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

खुद को IAS बताकर शख्स ने LLB की छात्रा पर बनाया शादी का दवाब, जान से मारने की दी धमकी

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ की चिनहट पुलिस ने खुद को आईएएस बताने वाले एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, ये शख्स खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। वहीं शादी करने से मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। छात्रा की मां के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।

विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के दीपक कुमार के रूप में की गई है। उसके खिलाफ चिनहट में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती कानून की पढ़ाई करने वाली एलएलबी की छात्रा है। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस ने की है। वहीं मां के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 30 नवंबर को मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

खुद को बताता था आईएएस अधिकारी

वहीं पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी से आरोपी दीपक कुमार ने 2020 में व्हाट्सएप के जरिए संपर्क साधा। आरोपी ने कहा कि वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है। उसने अपने आधार कार्ड की डिटेल भी भेजी। दीपक ने कहा था कि उसने हरियाणा से बीटेक किया है और 2023-24 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उसका चयन आईएएस के रूप में हुआ है। उसने यह भी बताया था कि वह दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहा है।

लड़कियों के फोन हैक कर बनाता था दबाव

शिकायतकर्ता पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि आरोपी खुद को आईएएस अधिकारी बताकर वीडियो भेजता था। उन्होंने जब दीपक कुमार के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह दिल्ली में कंप्यूटर से संबंधित निजी क्षेत्र में काम करता है। आरोपी लड़कियों के मोबाइल फोन हैक कर उन पर शादी के लिए दबाव बनाता था। उसने पहले भी 2-3 लड़कियों को धोखा दिया है और उसके खिलाफ मामला चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। (इनपुट- एजेंसी)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button