देशबड़ी खबर

ICSE, ISC रिजल्ट जारी, cisce.org पर इन आसान स्टेप्स से करें चेक

ICSE, ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म कर दिया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (CISCE) ने आज इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल cisce.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने क्रेडेंशियल (UID और इंडेक्स नंबर) का उपयोग करना होगा।

स्टूडेंट्स अपने परिणाम को DigiLocker और उमंग ऐप के ज़रिए भी अपने UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करके अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम के देख सकते हैं।

ISC और ICSE में कितने प्रतिशत पास

ISC में कुल 99.13 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48 % रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 98.81% रहा।  वहीं, ICSE में कुल 99.18 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। इसमें छात्राओं का पास पर्सेंटेज 99.46% और छात्रों का 98.93% रहा। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस साल परिणाम में लड़कियों का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन रहा।

ICSE, ISC रिजल्ट जारी

कैसे करें ICSE, ISC रिजल्ट चेक

सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org  पर जाएं। इसके बाद स्टूडेंट्स CISCE ICSE/ISC Result 2026 वाले लिंक पर जाएं। इसके बाद एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां मांगे गए विवरण को भरें। इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा। अब कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ICSE, ISC रिजल्ट UMANG ऐप से कैसे चेक करें

स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से UMANG ऐप पर अपने परिणाम के देख सकते हैं।

  • UMANG ऐप से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, ‘CISCSE ICSE/ISC रिजल्ट’ वाले लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें जाएं।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स को भरें।
  • इसके बाद सबमिट कर दें।
  • ऐसा करते ही परिणाम खुल जाएगा।
  • इसके बाद इसे चेक करें और फिर सेव कर लें।

बता दें कि ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच हुई थीं। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button