बड़ी खबरविदेश

सऊदी की राजधानी के एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का मिसाइल से हमला, काफी देर तक बाधित रहीं उड़ानें

यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर हमला किया है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए मिसाइल हमले का दावा किया है। बता दें कि हूती विद्रोहियों ने बीते बुधवार को भी सऊदी अरब में सैन्य प्रतिष्ठानों और एयरपोर्ट्स पर हमले करने का दावा किया था। हूती विद्रोहियों ने यमन की पोर्ट सिटी अदन में हवाई अड्डे को भी मिसाइलों से टारगेट करने का दावा किया था। इन हमलों से ईरान जंग के इस मोर्चे पर हालात और गंभीर हो गए हैं। इससे होर्मुज स्ट्रेट के महत्वपूर्ण वैकल्पिक समुद्री मार्ग बाब अल मन्दब पर भी खतरा बढ़ गया है।

रियाद एयरपोर्ट ने कहा यात्री अपनी एयरलाइन से करे संपर्क

इस बीच, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट किया गया है कि यात्रियों के लिए जरूरी सूचना। कृपया एयरपोर्ट जाने से पहले सीधे अपनी एयरलाइन से संपर्क करें और अपनी फ्लाइट का स्टेटस कंफर्म कर लें।

काफी देर तक रियाद एयरपोर्ट पर उड़ानों का आवागमन नहीं हुआ

Flight Radar 24 ने भारतीय समय के मुताबिक, 4 बजकर 29 मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था कि पिछले 80 मिनट से रियाद एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट लैंड नहीं की है, जबकि पिछले 90 मिनट से किसी उड़ान ने रियाद एयरपोर्ट से टेकऑफ नहीं किया है। हालांकि, ताजा खबर है कि अभी रियाद एयरपोर्ट से फ्लाइट्स उड़ रही हैं।

हूती विद्रोहियों ने एयरफोर्स बेस और मिलिट्री बेस को भी बनाया निशाना

इससे पहले, हूती विद्रोहियों ने खमीस मुशैत सिटी में एक एयरफोर्स बेस और नजरान व असीर में दो मिलिट्री बेस पर भी हमले करने का दावा किया। ये सभी जगहें सऊदी अरब के साउथ-वेस्ट में और यमन के बॉर्डर के पास हैं। हूती विद्रोहियों के विरुद्ध लड़ रहे सऊदी अरब की लीड करने वाले अलायंस के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने कहा कि उन्होंने रियाद के नॉर्थ में एक बैलिस्टिक मिसाइल को उसके टारगेट तक पहुंचने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया।

सऊदी अरब ने यमन में शुरू किया ऑपरेशन

गौरतलब है कि सऊदी अरब और उसके सहयोगी यमनी बलों ने हाल में हूती विद्रोहियों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर जमीनी और हवाई ऑपरेशन शुरू किया है। इसका मकसद यमन के पश्चिमी लाल सागर तट और बाब अल-मन्दब स्ट्रेट के आसपास उन क्षेत्रों को दोबारा अपने कब्जे में लेना है, जिनके ऊपर हूती विद्रोहियों ने करीब 1 महीने पहले कब्जा कर लिया था।

(इनपुट- AP)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button