देशबड़ी खबर

विधानसभा में फिर बोले नीतीश- जो पिएगा, वह मरेगा, शराब से मौत पर कोई मुआवजा नहीं

बिहार के सारण में जहरीली शराब पीने से लगभग 58 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमलावर है। आज नीतीश कुमार ने विधानसभा में भी इस मामले को लेकर बयान दिया। उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि जो शराब पिएगा, वह मरेगा। साथ ही साथ नीतीश कुमार ने इस बात को भी दोहराया है कि शराब से मौत पर कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो पिया था, वह मर गया। जो गड़बड़ करेगा, वह मरेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जहरीली शराब पर कोई संवेदना नहीं। किसी भी धर्म में शराब पीना ठीक नहीं है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी जहरीली शराब पीने से मौत हो रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश का उदाहरण भी दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शराबबंदी कानून की तारीफ की थी। आपको बता दें कि शराब से हुई मौतों को लेकर भाजपा नीतीश सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा की ओर से आज राजभवन तक मार्च निकाला जा रहा है। दूसरी ओर गुरुवार को भाजपा में भारत में मार्च निकाला था और नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। भाजपा का दावा है कि नीतीश कुमार का शराबबंदी कानून पूरी तरीके से विफल है।

विधानसभा में भी भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर खूब हंगामा किया है। इससे पहले नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं, इससे अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा। इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा। उन्होंने कहा था कि मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button