देशबड़ी खबर

Elvish Yadav: एल्विश यादव के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी

गुरूग्राम। यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई और उस वक्त यादव घर पर नहीं थे हालांकि उनके परिवार के कुछ सदस्य घर में थे लेकिन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए तथा इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने यादव के सेक्टर 57 स्थित घर पर दो दर्जन से ज़्यादा गोलियां चलाईं और फरार हो गए। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल में लगीं। परिवार के एक सदस्य के अनुसार एल्विश को घटना से पहले कोई धमकी नहीं मिली थी और वह इस समय हरियाणा से बाहर हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

‘नींद की आगोश में था परिवार’

एल्विश यादव के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घर में एल्विश नहीं थे लेकिन बाकी पूरा परिवार मौजूद था। सभी लोग सो रहे थे जब बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस आई उन्होंने पूरी तफ्तीश की। लेकिन इस फायरिंग की घटना से पहले घरवालों या एल्विश को कोई धमकी नहीं मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में घर की गेट के बाहर खड़े दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button