अन्य

जयंती पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर किया गया दुग्धाभिषेक

महाराणा प्रताप स्वाभिमान, स्वराज्य और शौर्य के प्रतीक : नीरज सिंह बिट्टू

 

पड़रौना, कुशीनगर।

पड़रौना नगर के बावली चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा जयघोष के बीच पुष्प वर्षा एवं दुग्धाभिषेक कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति एवं वीरता से जुड़े नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष में बिताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, स्वराज्य और शौर्य के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है।

उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने तथा समाज में एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नितीश सिंह शुभम, किशन चौधरी, सत्यम पाठक, सूरज सिंह, प्रभात सिंह, विकास सिंह, बबिल ऋतिक सिंह, शुभम सिंह, नागेश्वर, वीर, संगम राव, दिव्यांश सिंह, अंश सिंह, अनुराग सिंह, नितिन यादव, राहुल यादव, अंश जायसवाल, सुमित यादव, अंशुमान सिंह, शिवम् सिंह, सत्यम शर्मा, अर्पित तिवारी, नितीश मिश्रा, राज यादव, शुभम चौहान, कृष खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button