अन्य

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय पर शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती बड़े धूम-धाम से मनाया गया। शोहरत गढ़।

शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती बड़े धूम-धाम से मनाया गया शोहरत गढ़ आज 28 सितम्बर को नगर पंचायत शोहरतगढ़ के छतहरा स्थित पार्टी कार्यालय पर शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अभय नरायण पूर्णमासी ने अपने विचार रखे। कांग्रेस पार्टी के नेता बदरे आलम ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संचालक श्याम लाल शर्मा ने कहा कि आज लोक तंत्र खत्म किया जा रहा है संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त कर के हिटलर शाही राजतंत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपी खबर की सराहना करते हुए चुनाव आयोग द्वारा एस आई आर में करोड़ों भारतीयों के मताधिकार को छीनने की निंदा किया गया। शिवचरण बृज बिहारी प्रकाश अवधराम भगत विक्रम तीरथ आयुष कुमार संजय मनीष राम अचल फखरुल हसन जफर अहमद खालिद खेदू अब्दुल खालिद मुनीर चौधरी आदि मौजूद रहे। श्याम लाल शर्मा ने बताया है कि संविधान की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button