खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने

आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। यानी वे अगले साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का नया मेंटर बनाने का फैसला किया है। रिटेंशन लिस्ट आने से पहले ही ये खबर सामने आ गई है। यानी धोनी अब क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन वे टीम के साथ नई भूमिका में जुड़े रहेंगे। इस बारे में सीएसके की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी गई है।

साल 2008 में सीएसके साथ जुड़े धोनी

एमएस धोनी पहले आईपीएल यानी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ही जुड़े रहे। बीच में दो साल के लिए जब सीएसके को सस्पेंड कर दिया गया था, तब वे दूसरी टीम के लिए खेले, लेकिन जैसे ही चेन्नई की वापसी हुई, वे फिर से इसी टीम के साथ जुड़ गए थे, तब से लेकर अब तक वे इसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

पांच बार सीएसके को जिताया आईपीएल का खिताब

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। बीच में जब धोनी ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो पहले रवींद्र जडेजा को कमान दी गई, इसके बाद रुतुराज गायकवाड भी टीम के कप्तान रहे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने उस मुकाम को हा​सिल नहीं किया, जहां तक धोनी की कप्तानी में पहुंची थी। इस वक्त रुतुराज गायकवाड ही टीम कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल में 278 मैचों में धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके इन मैचों में 24 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 264 छक्के भी लगाए। हालांकि वे शतक नहीं लगा पाए।

पिछले साल आईपीएल में नहीं खेला एक भी मैच

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब अगले साल के आईपीएल में बिना धोनी के उतरेगी। हालांकि पिछले साल भी धोनी ने आईपीएल के मैच नहीं खेले थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने कीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। पिछले सीजन वे टीम के साथ ही ट्रेवल नहीं कर रहे थे, क्योंकि चोट लगी थी। धोनी ने आईपीएल का अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था, हालांकि तब उनकी बैटिंग नहीं आई थी। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली में आईपीएल मैच खेला था, तब उनके बल्ले से 16 रन आए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button