उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने सपा से कितनी सीटें मांगी हैं, अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा, जानें क्या बताया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने में होने हैं और इसे लेकर सियासत चरम पर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज न्यूज एजेंसी हिंदुस्तान टाइम्स के एक कार्यक्रम में बड़ा खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि, अगर इंडिया गठबंधन 100 सीटें मांगे तो..अखिलेश ने कहा, 100 तो आपने कम बता दिया। कांग्रेस पार्टी और हमारे सबंध बहुत अच्छे हैं और अभी जो सीटें उन्होंने मांगी है … आप जितना बता रही हैं, उससे ज्यादा मांगी हैं। जब सवाल पूछा गया कि क्या कांग्रेस ने 200 सीटें मांगी हैं। इस पर अखिलेश ने कहा, उससे थोड़ा कम, कितना 180? इस पर अखिलेश ने कहा, 180 में 1 और जोड़ दीजिए।


17 नवंबर को होगी सपा-कांग्रेस की अहम बैठक
अखिलेश के मुताबिक कांग्रेस ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं, सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के दो घटक दलों, सपा और कांग्रेस की बैठक 17 नवंबर को होने वाली है। इस बैठक में सपा और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे और चर्चा के बाद सीट बंटवारा तय होगा। इस बैठक में अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं।

मायावती को लेकर क्या कहा अखिलेश ने?
अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा, समाजवादी पार्टी ने बहुत सारे गठबंधन किए हैं और जो जोड़ता है वही आगे बढ़ता है। समाजवादी पार्टी का गठबंधन करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है।समाजवादी पार्टी बसपा के साथ भी गठबंधन में रही है और अब इंडिया गठबंधन में है, जो  कांग्रेस पार्टी के साथ है, ये वही गठबंधन है, वही गठबंधन है जो पहले से हमारा गठबंधन है, उसमें मुझे कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।

अखिलेश ने मायावती से बातचीत के सवाल पर कहा, मैं कभी एक गठबंधन में रह कर किसी दूसरे गठबंधन के बारे में नहीं सोचता हूं…  जिस समय इंडिया गठबंधन बन रहा था, उस समय जो दल रहे हैं वो आज भी साथ हैं और साथ दिखाई दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने यूपी में वोटर्स के नाम कटने पर कहा,पहला सवाल तो यही बनता है कि सरकार और इलेक्शन कमीशन की क्या सांठगांठ है…विपक्ष को कोई जानकारी नहीं मिल रही है लेकिन मुख्यमंत्री जी को ये पता है कि 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कट गए। ये सच है कि झूठ है, नहीं मालूम। लेकिन सच है, इसीलिए बैठक हो रही है…भारतीय जनता पार्टी की तैयारी है जो शिफ्टिंग वोट थे.. जो दिल्ली और अन्य जगहों से कट गए थे…या फर्जी नाम जुड़े हुए थे..अब उनकी तैयारी है कि पूरे संघवादी लोग, दरारवादी लोग, अंडरग्राउंड, अनरजिस्टर्ड लोग, उनके लोग मिलकर के मध्य प्रदेश झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड और हो सकता है अन्य  जगहों से भी लोगों को लाकर उनके वोट जुड़वा देंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button