खेल-खिलाड़ी

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: कप्तान तिलक वर्मा का शतक, नॉर्थ के खिलाफ साउथ जोन ने बनाई लीड

बेंगलुरु। साउथ जोन ने बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल-2 में नॉर्थ जोन के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन की समाप्ति तक साउथ जोन ने 90 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नॉर्थ जोन पहली पारी में सिर्फ 195 रन पर ढेर हो गई। टीम ने 18 के स्कोर पर सनथ सांगवान (10) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। इसके बाद कामरान इकबाल ने आयुष दोसेजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। आयुष 5 चौकों के साथ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने 95 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद कामरान ने कप्तान कन्हैया वाधवान के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को 150 के पार पहुंचाया।

कन्हैया 3 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कामरान ने 10 चौकों और 1 छक्के के साथ 76 रन बनाए। विपक्षी खेमे से विद्वथ कावेरप्पा ने 66 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि एमडी निधीश और तनय त्यागराजन को 2-2 विकेट हाथ लगे। कावूरी साईतेजा और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट झटका।

इसके जवाब में साउथ जोन ने दिन की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में कुल 94 ओवरों का सामना करते हुए 9 विकेट खोकर 285 रन बना लिए। इस टीम ने 80 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से तिलक वर्मा ने श्रेयस गोपाल के साथ छठे विकेट के लिए 334 गेंदों में 175 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 255 रन तक पहुंचाया।

श्रेयस गोपाल छठे विकेट के रूप में आउट हुए; उन्होंने 11 चौकों के साथ 88 रन बनाए। कप्तान तिलक दूसरे दिन के खेल तक 7 चौकों के साथ 106 रन बनाकर नाबाद थे। विपक्षी खेमे से गुरनूर बरार 70 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट चटकाए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button