उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अखिलेश यादव का तंज- भाजपा सरकार में विदेश नीति भी ‘विदेश’ तय कर रहा है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की विदेश नीति पर भी बाहरी प्रभाव बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भारत की पारंपरिक गुटनिरपेक्ष विदेश नीति की जगह ‘गुट सापेक्ष’ नीति अपनाकर देश की संप्रभुता और आत्मनिर्भरता को कमजोर किया है। रविवार को लखनऊ के जानकीपुरम में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे सरकार कोई “गिरवी गारंटी योजना” चला रही हो, जिसके तहत फैसले लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर दूसरों की ओर देख रही है और उनके निर्देशों के अनुसार काम कर रही है, जिससे देश की स्थिति कमजोर हुई है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सच्चे लोगों और सच्चाई से घबराती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार खुद को सनातन धर्म की समर्थक बताती है, वही आज सनातन धर्म के पूजनीय शंकराचार्य का सम्मान नहीं कर रही है और उनका अपमान कर रही है।

महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है और हर वर्ग इससे परेशान है। उनके अनुसार भाजपा सरकार हटेगी तभी महंगाई से राहत मिल सकेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिलेश यादव ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच में व्यापक बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जितनी प्रगतिशील होंगी, समाज भी उतना ही प्रगतिशील बनेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और रोजगार देने में विफल रही है। सपा नेता ने यह भी कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के आंकड़ों में हेरफेर किया जा रहा है और यदि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों को देखा जाए तो महिलाओं की सुरक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button