उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

महिला दिवस पर बोलीं डिंपल यादव- मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाली महिलाएं समाज की असली ताकत

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद साहस, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाली महिलाएं समाज की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग की महिलाओं में अपार क्षमता है और यदि उन्हें उचित अवसर और सहयोग मिले तो वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लागन उद्यमी महिला फाउंडेशन की ओर से लोलई गांव में महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग की उन महिलाओं को सम्मानित करना था, जो छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनते हुए अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डिंपल यादव ने लोलई और मल्हौर क्षेत्र की महिलाओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डिंपल यादव ने इस सराहनीय पहल के लिए लागन उद्यमी महिला फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम की आयोजक एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने झांसी की रानी के साहस और संघर्ष का उदाहरण देते हुए महिलाओं को आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. शेली महाजन, डॉ. अमित रंजन, डॉ. नेहा साहू, डॉ. ज्योति, डॉ. गुंजन तथा डॉ. हर्षा महान शामिल रहे। इसके अलावा महिला सम्मान श्रेणी के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और योग जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button