उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

गोंडा में बोले सीएम योगी, त्योहारों पर रंग में भंग डालने वालों का भविष्य हो जाएगा स्वाहा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा जिले में 516 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि याद कीजिए, 2017 के पहले यूपी के क्या हाल थे? त्योहारों से पहले उत्पात शुरू हो जाते थे। दंगाईयों के सामने सत्ता नतमष्तक रहती थी। बहन-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। लेकिन आज हालात बदल गए हैं। उत्सव पर रंग में भंग डालने वालों का वर्ततान तो खराब होगा ही भविष्य भी स्वाह हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की तत्कालीन सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि, पहले गोंडा की क्या पहचान थी? वर्ष 2017 से पहले गोंडा की स्थिति स्वच्छता के मामले में काफी खराब थी। यह सबसे गंदा था। आज वही, गोंडा स्वच्छता से लेकर विकास तक, हर पैमाने पर आगे बढ़ रहा है।

ऐसा इसलिए हो रहा है कि आपने सही सरकार चुनी। गलत सरकार चुनने पर अच्छे परिणाम नहीं आते। आधुनिक गोंडा की पहचान के साथ जनपद आगे बढ़ रहा है। कंपनियां निवेश कर रही हैं और युवाओं को अपने घर में रोजगार मिल रहा है।

बाढ़ से सुरक्षित होगी हजारों एकड़ भूमि

सीएम ने कहा कि, बाढ़ नियंत्रण को लेकर बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं। घाघरा नदी के तट पर निर्माण से हजारों एकड़ कृषि भूमि सुरक्षित होगी। रमापुर में पशु चिकित्सालय और आईटीआई का निर्माण कराया गया।

गोंडा का समृद्ध इतिहास-आधुनिक पहचान

सीएम ने कहा कि, गोंडा का इतिहास काफी समृद्ध है। अब ये आधुनिक पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि जो अच्छा काम करता है, उसके साथ खड़े हों। आपके विधायक और सांसद पूरी मेहनत के साथ काम कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button