अन्य

पुलिस नें चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

आर के भट्ट

ब्यूरो,कुशीनगर।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में शनिवार को थाना रविंद्र नगर धूस एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई तथा शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर मोटरसाइकिल चलाने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

 

थानाध्यक्ष रविंद्र नगर धूस अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की।

 

यातायात प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। ऐसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

अभियान में हेड कांस्टेबल अब्दुल मन्नान, अजीमुल्ला, नागेंद्र कुमार, लहरी दुबे सहित थाना रविंद्र नगर एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button