उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

CM Yogi Meerut Visit : वर्दी बदलती है, देशभक्ति नहीं… मेरठ में पूर्व सैनिकों के सम्मान में बोले CM योगी

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जोर देकर कहा कि एक सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल उसकी वर्दी बदलती है, जबकि देशभक्ति का उसका संकल्प अडिग रहता है। पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ”आज हम चैन से तभी सो पाते हैं क्योंकि हमारे सैनिक सीमा पर जागते रहते हैं। चाहे वह सियाचिन की बर्फ की चट्टान हों या रेगिस्तान की तपती रेत, समुद्र की गहराई हो देश के भीतर आपदा, हर मोर्चे पर हमारे सैनिक सबसे पहले खड़े रहने को तैयार रहते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, सीमा पर वे प्रहरी के रूप में सेवा देते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद अपने गांव लौटने पर वे अपने समुदाय और गांव के लिए प्रेरणा के स्रोत बन जाते हैं। इस आयोजन से पूर्व, योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “आज क्रांति धरा मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होगा।”

उन्होंने कहा, “लगभग 15 से 20 लाख लोगों का यह विशाल सैनिक परिवार राष्ट्र की शक्ति और हमारी गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक है। देश में प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 60,000 सैनिकों में से 10-12 हजार उत्तर प्रदेश के होते हैं। यह राष्ट्र रक्षा में प्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों से पूर्ववर्ती सरकारों ने वन रैंक, वन पेंशन स्कीम लटकाए रखा। सैनिकों और शहीदों के परिवारों का सम्मान कभी उनकी प्राथमिकता नहीं रही। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत अपने सैनिकों के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

शहीदों के परिवारों को 50 लाख, अग्निवीरों को आरक्षण

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने शहीदों के परिवारों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराने, प्रत्येक शहीद के आश्रित को सरकारी नौकरी देने, यूपी पुलिस में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और ग्रुप बी पदों में पांच प्रतिशत आरक्षण देने सहित ठोस कदम उठाए हैं। साथ ही 31,700 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button