देशबड़ी खबर

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान और तुषार गांधी को हिरासत में लिया गया, जानें वजह

मुंबई: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हो रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए अभिनेता इमरान खान पहुंचे थे, जो अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में ले लिया है। अगस्त क्रांति मैदान और उसके आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जैसे-जैसे आंदोलनकारी पहुंच रहे हैं, पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है।

तुषार गांधी को प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिया गया

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आज होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को हिरासत में ले लिया। तुषार गांधी को डीएन नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उनके समर्थन में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत डीएन नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे।

गौरतलब है कि अगस्त क्रांति मैदान में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच रहे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है । यूबीटी शिवसेना नेताओं का कहना है कि जब तक पुलिस तुषार गांधी को छोड़ेगी नहीं पुलिस स्टेशन में ही बैठे रहेंगे।

क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आज दोपहर साढ़े तीन बजे ‘हम भारत के लोग’ बैनर तले जंतर-मंतर पर हो रहे आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस आंदोलन की अगुवाई तुषार गांधी करने वाले थे। पुलिस ने उन्हें सुबह ही डिटेन किया।

 
लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और मैदान में आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया। आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है।

अब तक 400 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

बता दें कि मुंबई पुलिस ने अब तक अगस्त क्रांति मैदान से 400 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया है; यह जगह CJP के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के समर्थन में विरोध के लिए तय की गई थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button