देशबड़ी खबर

UP राज्यसभा चुनाव: BJP ने 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, धर्मपाल सिंह को मौका; हरदीप सिंह पुरी का पत्ता कटा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राधा कांत ओझा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में भाजपा की ओर से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नामांकन प्रक्रिया के अंतिम चरण में हुआ है।

BJP RAJYA SABHA LIST

10 सीटों पर होना है चुनाव

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद एक सीट रिक्त हुई है। विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से भाजपा सात सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत रखती है, जबकि आठवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।

समाजवादी पार्टी पहले ही रामगोपाल यादव और धनराज नाथवाणी को उम्मीदवार बना चुकी है। पार्टी की ओर से तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने की भी चर्चा है। ऐसे में भाजपा और सपा के अतिरिक्त उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में क्रॉस वोटिंग की अटकलें भी तेज हैं।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार (उत्तर प्रदेश):

  1. धर्मपाल सिंह

  2. राधाकांत ओझा

  3. प्रकाश पाल

  4. विद्यासागर सोनकर

  5. गोपी कृष्ण पाण्डेय

  6. प्रियंका सिंह रावत

  7. राम प्रताप सिंह चौहान

  8. श्रुति गंगवार

16 अक्टूबर को मतदान

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और इसी दिन मतगणना की जाएगी।

भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखा है। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची को पार्टी की व्यापक राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button