अन्य

पुर्नहा मिश्र की वृद्धा ने लगाई न्याय की गुहार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पर जमीन हड़पने और उत्पीड़न का आरोप

पडरौना,कुशीनगर।

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्नहा मिश्र की एक वृद्ध एवं विधवा महिला ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके इकलौते पुत्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु के बाद उसकी जमीन हड़प ली गई तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और धमकी दी गई।

जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पुर्नहा मिश्र निवासी अवधराजी पत्नी स्वर्गीय सुखराज सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र जितेंद्र सिंह की लगभग 27 वर्ष की आयु में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुत्र की मृत्यु के बाद उनकी बहू को बहला-फुसलाकर पुत्र के नाम की भूमि का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार 28 मई 2026 को आरोपित अपने परिवार और कई अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। वृद्धा का कहना है कि वह असहाय हैं और उनके जीवन-यापन का कोई दूसरा सहारा नहीं है।

पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा अपनी जमीन और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि यह आरोप शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र में लगाए गए हैं। मामले की सत्यता प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button