खेल-खिलाड़ी

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

अबू धाबी। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने रविवार को शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रिकॉर्ड शतक के साथ अपनी टेस्ट कप्तानी की शुरुआत की है।

बांग्लादेश के 346 रनों के जवाब में शाह ने अफगानिस्तान की ओर से अकेले संघर्ष करते हुए पहली पारी में 105 रन बनाए। वह टेस्ट कप्तानी के अपने पहले ही मैच में शतक लगाने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं। रहमत शाह ने इस साल जुलाई में हशमतुल्लाह शाहिदी से टेस्ट और वनडे कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। टेस्ट कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। रहमत शाह ने 216 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए।

रहमत शाह के अलावा, अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल मलिक ने 120 गेंदों में 62 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज इकराम अलीखिल ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों का योगदान दिया, जिसके दम पर अफगानिस्तान 240 रनों तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि, टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर अफगानिस्तान 4 विकेट खोकर 211 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था। मगर टीम ने अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 29 रन जोड़कर गंवाए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली और कुल 5 विकेट झटके। वह यह मुकाम हासिल करने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने।

हसन क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बांग्लादेश की तरफ से हैट्रिक लेने वाले कुल तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा आलोक कपाली ने साल 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। वहीं, 2013 में सोहाग गाजी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इबादत हुसैन भी 4 विकेट निकालने में सफल रहे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button