खेल-खिलाड़ी

शंघाई मास्टर्स: अल्काराज ‘न्यू लुक’ के साथ टेनिस कोर्ट पर उतरे, सेरुंडोलो को आसानी से हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश

शंघाई। स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने शनिवार को ‘शंघाई मास्टर्स’ के दूसरे राउंड में अर्जेंटीना के जुआन मैनुएल सेरुंडोलो को 6-3, 6-3 से मात दी। इसी के साथ अल्काराज ने तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका सामना जिजू बर्ग्ज से होगा।

हाल ही में ‘जापान ओपन’ जीतने वाले अल्काराज ने नई मूंछों वाले लुक के साथ खेलते हुए नेट पर अपना दबदबा बनाए रखा। अल्काराज ने 66 मिनट तक चले इस मुकाबले में अपनी लगातार जीत का सिलसिला सात मैचों तक पहुंचा दिया है।

अल्काराज ने अपने आक्रामक खेल का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 24 विनर्स लगाए और नेट पर 20 में से 13 अंक जीते। यह प्रदर्शन अर्जेंटीना के खिलाड़ी से कहीं बेहतर था, जिन्होंने आठ विनर्स और नेट पर सात में से पांच अंक हासिल किए थे।

अल्काराज जापान ओपन जीतने के बाद शंघाई मास्टर्स में खेलने आए थे, जहां उन्होंने फाइनल में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को शिकस्त दी थी। इस साल अप्रैल में कलाई की चोट के कारण साढ़े चार महीने तक खेल से दूर रहने के बाद यह उनका पहला खिताब था।

वापसी के बाद अल्काराज ने यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उन्हें बेन शेल्टन से हार का सामना करना पड़ा। शेल्टन को बाद में फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हराया था। अल्काराज अब अपना पहला शंघाई खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। यह उन तीन मास्टर्स 1000 इवेंट्स में से एक है, जिन्हें स्पेन के इस खिलाड़ी ने अभी तक नहीं जीता है। शेष दो इवेंट कनाडा और पेरिस हैं।

मैनुएल सेरुंडोलो के खिलाफ अपने आक्रामक गेम प्लान के बारे में अल्काराज ने कहा, “शुरुआत में ऐसा कोई प्लान नहीं था। मैंने तैयार रहने और वहां की परिस्थितियों के हिसाब से ढलने की कोशिश की। कोर्ट की गति बहुत तेज है, जो मुझे पसंद है। इसकी वजह से मेरी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और मुझे लय नहीं मिल पा रही थी। इसलिए मैंने कुछ अलग करने की कोशिश की।”

वहीं, अल्काराज ने अपने नए लुक के बारे में कहा, “यह इस हफ्ते तक तो रहेगी ही। मैं कम से कम एक बार मूंछों के साथ कोर्ट पर उतरना चाहता था। टोक्यो जाने से पहले टीम के साथ हमने तय किया था कि अगर मैं टूर्नामेंट जीतता हूं, तो हम सभी मूंछें रखेंगे और उसी के साथ शंघाई में खेलेंगे। हम इसका लुत्फ (मूछों के साथ न्यू लुक) उठा रहे हैं। यह अब कुछ समय तक रहेगी।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button