खेल-खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: यमाल-ओयारजबल के गोलों से स्पेन की 4-0 की धमाकेदार जीत, ईरान-बेल्जियम मुकाबला रहा गोलरहित

अटलांटा। युवा फॉरवर्ड लामिन यमाल और मिकेल ओयारजाबल के गोलों की बदौलत स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एच के मुकाबले में सऊदी अरब को 4-0 से हरा दिया। स्पेन ने रविवार रात अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। स्पेन के युवा फॉरवर्ड लामिन यमाल ने 10वें मिनट में गोल करके टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

उन्होंने एक बेहतरीन आक्रामक मूव को गोल में बदलकर ‘ला रोजा’ (स्पेन की टीम) को आगे किया। मैच में स्पेन का दबाव लगातार बना रहा और मिकेल ओयारजबल ने 21वें और 24वें मिनट में लगातार दो गोल करके पहले आधे घंटे के भीतर ही मैच का नतीजा लगभग तय कर दिया। सऊदी अरब को स्पेन के हाई-प्रेसिंग और शानदार पासिंग कॉम्बिनेशन का सामना करने में काफी मुश्किल हुई और वे पहले हाफ का अधिकतर समय अपने ही क्षेत्र में सिमटे रहे।

गोलकीपर मोहम्मद अल-ओवाइस ने कई अहम बचाव करके स्कोर को और अधिक शर्मनाक होने से बचाया, लेकिन ब्रेक के बाद वे और गोल होने से नहीं रोक सके। सऊदी अरब के लिए तीसरा गोल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से (आत्मघाती गोल) हुआ, जब हसन अल-तंबक्ति ने बॉक्स में आए एक खतरनाक पास को रोकने की कोशिश में गेंद को अपनी ही नेट में डाल दिया।

स्पेन ने दूसरे हाफ में भी गेंद पर अपना कब्ज़ा बनाए रखा और कई मौके बनाए, हालांकि फेरान टोरेस के आखिरी समय में किए गए पांचवें गोल को वीएआर रिव्यू में ऑफसाइड पाए जाने के बाद रद्द कर दिया गया। एक घंटे का खेल होने के बाद सऊदी अरब ने कुछ इरादा दिखाया लेकिन कोई खास खतरा पैदा नहीं कर सके, क्योंकि स्पेन की मिडफील्ड तिकड़ी – पेड्री, रोड्री और दानी ओल्मो – ने आसानी से खेल की गति को नियंत्रित किया और अंतिम क्षणों में खेल पर पूरी पकड़ बनाए रखी। इस जीत के साथ स्पेन ने ग्रुप एच में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि सऊदी अरब ग्रुप चरण में एक और हार के बाद दबाव में है।

0

गोलरहित ड्रा रहा ईरान बनाम बेल्जियम मैच 

लॉस एंजिल्स। फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप जी में ईरान और बेल्जियम के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला गोलराहित ड्रा रहा। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन बेल्जियम ने खेल में अधिकतर समय दबदबा बनाए रखा, 66वें मिनट में नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ एक अंक हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मैच के दौरान बेल्जियम अधिक आक्रामक दिखा।

वहीं ईरान के गोलकीपर ने शानदार बचाव किये। अलीरेज़ा बेइरानवंद ने शानदार बचाव करके ईरान को मैच में बनाये रखा इनमें से सबसे बेहतरीन बचाव वह था जब उन्होंने जमीन पर लेटे हुए मैक्सिम डी कुइपर के नजदीकी शॉट को रोकने के लिए हाथ बढ़ाया। उनके सामने, ईरान की रक्षा पंक्ति और मध्यक्षेत्र काफी चुस्त थे, जिससे खिलाड़ियों के बीच की जगह कम हो गई और केविन डी ब्रुइन जैसे खिलाड़ियों को खेल पर हावी होने का मौका नहीं मिला।

दूसरे हाफ में, तारेमी के दबाव के चलते नगोय ने हाफवे लाइन पर गेंद खो दी और तारेमी ने गेंद छीनकर आगे बढ़ते हुए नगोय को गिरा दिया, जिसके लिए उन्हें सीधा रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद ईरान ने खेल पर नियंत्रण कर लिया और कुछ मौके बनाए, लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सका। इस ड्रा के साथ दोनों टीमें अंक बांटे गये।

cats

मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

वैंकूवर (कनाडा) : फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप जी में मिस्र ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मिस्र 4 अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। मैच का शुरुआती गोल 15वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिए फिन सुरमन ने हेडर से किया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ तक इस बढ़त को बनाये रखा। दूसरे हाफ में मिस्र ने आक्रामक खेल दिखाते हुए वापसी की।

58वें मिनट में मोस्तफा ज़िको ने हेडर द्वारा गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 67वें मिनट में कप्तान मोहम्मद सालाह ने शानदार ‘वन-टू’ मूव के जरिए गोल कर मिस्र को 2-1 से आगे कर दिया। मैच समाप्त होने से 10 मिनट पहले मिस्र ने तीसरा गोल किया। यह गोल 81वें मिनट में सालाह की कॉर्नर किक पर स्थानापन्न ट्रेज़ेगेट ने डाइविंग हेडर से किया। इसने मिस्र की 3-1 से जीत पक्की कर दी। इस हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम 1 अंक के साथ ग्रुप में सबसे निचले स्थान पर खिसक गई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button