खेल-खिलाड़ी

आईपीएल 2026: एलएसजी ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, सीएसके की नजर बड़े स्कोर पर

आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट थोड़ा मुश्किल लग रहा है, इसलिए हम नहीं चाहते थे कि हम पहले बल्लेबाजी करें। एक टीम के तौर पर हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हम एक ऐसी टीम हैं जो भरोसे पर चलती है। हम अगले सीजन के लिए कुछ चीजें आजमा रहे हैं और अपना प्रतिशत देंगे। इस सीजन में हमने जैसा खेला है, उससे भागा नहीं जा सकता, लेकिन बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं। हमें हर दिन सुधार करना होगा। हमने दो और बदलाव किए हैं।”

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “पीली जर्सी पहनना एक विशेषाधिकार है। यह एक ऐसी जगह है जहां आपको अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होती है। पिच में थोड़ी नमी है। अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं और 170-180 तक पहुंचते हैं तो यह एक चुनौतीपूर्ण स्कोर होगा। हमने कुछ बदलाव किए हैं—स्पेंसर जॉनसन अपना डेब्यू कर रहे हैं और गुरजपनीत अकील की जगह आए हैं।”

सीएसके के सीजन का यह 12वां मैच है। अब तक खेले 11 मैचों में टीम 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को मजबूत बनाए रखने के लिए सीएसके इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। इस मैच में जीत हासिल कर टीम सीजन में पहली बार टॉप 4 में जगह बना सकती है। सीएसके ने अपने पिछले 3 मैच लगातार जीते हैं।

प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी एलएसजी का भी यह 12वां मैच है। एलएसजी अब तक सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ दसवें नंबर पर है। एलएसजी अपने आत्मविश्वास के लिए और अपने फैंस की खुशी के लिए अपने घरेलू मैदान पर हो रहे इस मैच में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के बीच हुए सीजन के पहले मुकाबले में सीएसके ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

एलएसजी प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

सीएसके प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button