खेल-खिलाड़ी

MS Dhoni ने IPL 2026 से पहले वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, चेपॉक में हुआ शानदार इवेंट

MS Dhoni Honoured World Champions: 28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत होने वाली है। टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा प्लेयर्स समेत कई पूर्व दिग्गज प्लेयर्स भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने उन प्लेयर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया जिन्होंने हाल ही में टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

एमएस धोनी ने सैमसन, दुबे और म्हात्रे को किया सम्मानित

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में तीन प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने हाल ही में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया है। इन तीन प्लेयर्स में संजू सैमसन, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे का नाम शामिल है। संजू सैमसन और शिवम दुबे ने 8 मार्च को टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में अपना अहम योगदान दिया था। वहीं आयुष म्हात्रे ने कुछ महीने पहले भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। इन तीनों प्लेयर्स को एमएस धोनी ने चेपॉक के ग्राउंड पर सम्मानित किया। इनकी तस्वीरें CSK ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व प्लेयर्स ने लिया इस कार्यक्रम में हिस्सा

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत से पहले अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका नाम ‘रोर 2026’ रखा गया। इस खास कार्यक्रम में धोनी के अलावा, रायडू, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी, मुरलीधरन समेत चेन्नई के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट के दौरान ये सभी प्लेयर्स आपस में मस्ती मजाक करते हुए दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

IPL 2025 में चेन्नई का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम ने पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रहते हुए पिछले सीजन का अंत किया था। चेन्नई की टीम IPL 2025 में 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई थी। आईपीएल 2026 में चेन्नई अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। अब देखना ये होगा कि IPL 2026 में चेन्नई का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button