खेल-खिलाड़ी

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, शान मसूद हुए बाहर

पाकिस्तान की टीम अभी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जिसमें उसे तरौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में 90 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। अब 2 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम को उनके पूर्व कप्तान शान मसूद के रूप में बड़ा झटका लगा है जो तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर होने की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। शान मसूद की इस चोट को लेकर मेडिकल पैनल द्वारा स्कैन और क्लिनिकल जांच के बाद पीसीबी ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर उनके दूसरे मुकाबले से बाहर रहने की पुष्टि कर दी।

पहले टेस्ट में सील्स की गेंद पर चोटिल हुए थे शान मसूद

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में शान मसूद बल्लेबाजी के दौरान जायडन सील्स की गेंद पर पहली पारी के दौरान अपनी तर्जनी उंगली को चोटिल कर बैठे थे। हालांकि इसके बावजूद वह 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे थे। इसके बावजूद पाकिस्तानी टीम को मुकाबले में 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें शान मसूद दूसरी पारी में चोटिल होने के बाद भी बल्लेबाजी करने उतरे थे लेकिन सिर्फ तीन रन ही बना सके थे। अब शान मसूद कब तक वापसी करने में कामयाब हो पाएंगे इसको लेकर पीसीबी ने आधिकारिक जानकारी जारी में बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी खेलने पर संशय की स्थिति है। जिसमें क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार लीड्स में 19 अगस्त से शुरू होने वाले पहले इंग्लैंड टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता उनके ठीक होने और मेडिकल प्रोग्रेस पर निर्भर करेगी।

अब्दुल्ला फजल या सऊद शकील को दूसरे मुकाबले में मौका मिलने की उम्मीद

शान मसूद का बाहर होना पाकिस्तानी टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि पहले मुकाबले में उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सका था। वहीं अब उनके बाहर होने पर प्लेइंग 11 में अब्दुल्ला शफीक या सऊद शकील में से किसी एक को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इसके अलावा टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी अवैस जफर भी हैं। बता दें कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम में खेला जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button