खेल-खिलाड़ी

क्रिकेट की दुनिया में राहुल द्रविड़ की नई पारी, यूरोप की पहली ICC मान्यता प्राप्त लीग में बने टीम मालिक

डबलिन। पूर्व भारतीय कप्तान और टी20 विश्व कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ को यूरोपियन टी20 लीग (ईटीपीएल) की टीम डबलिन गार्डियंस का मालिक घोषित किया गया है। यह ईटीपीएल की छह टीमों में से एक है, जो अगस्त 2026 में शुरू होने वाली छह टीमों की लीग में हिस्सा लेगी।

क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ साझेदारी में शुरू की गई इस लीग में डबलिन, बेलफ़ास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रोटर्डम और एम्स्टर्डम की टीमें शामिल हैं। यह यूरोप की पहली आईसीसी-मान्यता प्राप्त बहु-देशीय फ्रेंचाइजी टी20 लीग भी है।

द्रविड़ ने एक बयान में कहा, “ईटीपीएल की जो बात मुझे सबसे ज़्यादा आकर्षित कर गई, वह इसका बड़ा विज़न था। इस लीग से आयरलैंड और पूरे यूरोप में ग्रासरूट डेवलपमेंट को मज़बूत करके, उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए रास्ता बनाकर क्रिकेट को आगे बढ़ाने का मौक़ा है। डबलिन में पहले से ही क्रिकेट को लेकर जुनूनी समुदाय है और यहां विकास की काफ़ी संभावनाएं हैं। अगली पीढ़ी को तैयार करना हमेशा मेरे लिए अहम रहा है और मुझे लगता है कि ईटीपीएल इस सफ़र में अहम भूमिका निभा सकती है।”

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन की सह-मालिकाना वाली इस लीग में कई पूर्व और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की टीमें शामिल हैं, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल (आयरिश वुल्व्स के सहमालिक), स्टीव वॉ (एम्स्टर्डम फ़्लेम्स के सहमालिक), नेथन मैकुलम -काइल मिल्स (एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स के मालिक), क्रिस गेल (ग्लासगो कॉस्मिक के सहमालिक) और जोंटी रोड्स-फ़ाफ़ डु प्लेसी-हेनरिक क्लासेन (रोटर्डम डॉकर्स के मालिक) प्रमुख नाम हैं।

डु प्लेसी और मैक्सवेल तो इस लीग में खेलते भी नज़र आएंगे। उनके साथ स्टीवन स्मिथ, मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटनर और लियाम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। द्रविड़ ने कहा, “मैं इनमें से कुछ नामों को जानता हूं, जो बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। उनके लिए यह बेहतरीन मौक़ा होगा कि वे आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और यूरोप के स्थानीय खिलाड़ियों के साथ खेलें। मुझे लगता है कि यही अपने आप में बहुत रोमांचक अवसर है।”

द्रविड़ ने कहा कि इस क्षेत्र में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ़ क्रिकेट की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि मज़बूत फ़ैन कल्चर और बेहतरीन मैच-डे अनुभव बनाना भी उतना ही ज़रूरी होगा। उन्होंने कहा, “ज़मीनी स्तर पर यह जागरूकता पैदा करने, लोगों को मैदान तक लाने और उन्हें शानदार अनुभव देने की बात है। जब लोग क्रिकेट देखने आएं, तो क्रिकेट का स्तर ऊंचा होना चाहिए, लेकिन मैदान पर बाक़ी हर चीज़ का अनुभव भी बेहतर होना चाहिए क्योंकि हम कई बेहद स्थापित खेलों से मुकाबला कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button