खेल-खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतते ही रचेंगे इतिहास, टूट जाएगा 88 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे के स्टेडियम में 25 जुलाई को खेला जाएगा। टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आखिरकार पहली जीत हासिल करने में सफलता इस सीरीज के पहले मुकाबले में जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया को अय्यर की कप्तानी में शुरुआती सात मुकाबलों में से 6 में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद एक मैच बारिश के चलते रद्द रहा था। वहीं अय्यर के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इतिहास रचने का मौका रहने वाला जिसमें यदि वह टॉस जीतने में कामयाब होते हैं तो लगातार 8 टॉस जीतने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले कप्तान बन जाएंगे।

श्रेयस अय्यर के पास वॉली हेमंड का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए जिम्मेदारी का आगाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा जिसमें उनको लगातार 6 मैचों में हार के चलते काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। अय्यर ने अपनी कप्तानी में पहले दो मैच आयरलैंड के खिलाफ खेले तो वहीं अगले 5 मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले जिसमें सभी में टॉस जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीता तो उसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉली हेमंड के बराबर पहुंच गए। वहीं अब यदि दूसरे टी20 मैच में अय्यर टॉस जीत जाते हैं तो वह 88 साल पुराने वॉली हेमंड के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ लगातार सबसे ज्यादा मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे।

अय्यर के पास पहली सीरीज भी बतौर कप्तान जीतने का मौका

अपनी कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार दो सीरीज बुरी तरह गंवाने की वजह से श्रेयस अय्यर के नाम पर कई अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए थे, जिसके चलते टीम इंडिया ने टी20 टीम रैंकिंग में अपनी नंबर-1 की पोजीशन को भी गंवा दिया था, जिसके बाद अब अय्यर के पास मौका है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतने के साथ बतौर कप्तान पहली सीरीज जीत भी हासिल कर सकते हैं और उसके साथ ही टीम इंडिया फिर से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच सकती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button