खेल-खिलाड़ी

सुपर ओवर विवाद नहीं हो रहा है खत्म, वैभव सूर्यवंशी से की श्रीलंका के सीनियर प्लेयर्स ने बात, जताया अफसोस

श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। ये मैच विवादों से घिरा रहा। दरअसल ये मुकाबला पहला टाई पर खत्म हुआ था इसके बाद खराब लाइट में सुपर ओवर कराया गया। सुपर ओवर खत्म होने के बाद जब वैभव वापस पवेलियन लौट रहे थे तो वहां जमकर बवाल हुआ। दरअसल पवेलियन लौटने के दौरान श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने वैभव को कुछ कहा था, इसके बाद वैभव ने उस खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बवाल। लेकिन अब खबर ये सामने आई है कि इस पूरे मामले के बाद श्रीलंका के कुछ सीनियर प्लेयर्स ने वैभव से बात की और उन्होंने मैदान पर जो कुछ भी हुआ उसके लिए अफसोस जताया।

वैभव सूर्यवंशी से श्रीलंका के सीनियर प्लेयर्स ने की बात

क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट के कई सीनियर खिलाड़ियों ने खेल भावना को ध्यान में रखते हुए खुद आगे आकर वैभव सूर्यावंशी से संपर्क किया है और इस पूरी घटना पर अफसोस जताया है। ये वो सीनियर खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में खेलने के दौरान सूर्यावंशी को करीब से जानते हैं। वैभव सूर्यावंशी से बातचीत करने वाले ये सीनियर खिलाड़ी उस श्रीलंका A टीम में शामिल नहीं हैं जो अभी ट्राई-सीरीज खेल रही है। दरअसल ये श्रीलंका के वो बड़े और अनुभवी क्रिकेटर्स हैं जो आईपीएल (IPL) में खेलने के दौरान वैभव सूर्यावंशी से मिले थे और उनके साथ अच्छे संबंधों की वजह से उन्हें करीब से जानते हैं।

विशेन हलमबेज लगातार कर रहे थे वैभव सूर्यवंशी को स्लेज

खबरों के मुताबिक श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबेज 9 जून को हुए पहले मैच से ही वैभव सूर्यावंशी को परेशान करने और उनका ध्यान भटकाने के लिए स्लेजिंग कर रहे थे। सोमवार को जब मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, तब भी हलमबेज लगातार सूर्यावंशी को स्लेज कर रहे थे। उन्होंने सूर्यावंशी से कथित तौर पर यहां तक कह दिया कि अपने घर जाओ, यह IPL नहीं है। सुपर ओवर खत्म होने के बाद हलमबेज आक्रामक होकर सूर्यावंशी और दूसरे भारतीय ओपनर सूर्यांश शेडगे की तरफ बढ़ने लगे, जिसके जवाब में सूर्यावंशी ने भी उन्हें धक्का दे दिया।

श्रीलंका ए की टीम भी नहीं है खुश

दरअसल मैदान पर विशेन और वैभव के बीच जो कुछ भी हुआ उससे श्रीलंका क्रिकेट टीम भी खुश नहीं है। मैच के बाद श्रीलंका A के ड्रेसिंग रूम में इस बात पर लंबी चर्चा हुई कि क्या उन्हें भारतीय टीम से आधिकारिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। श्रीलंका टीम के ही कुछ खिलाड़ी मानते हैं कि जो कुछ भी मैदान पर हुआ, वह गलत था और भारतीय टीम से माफी मांगी जानी चाहिए। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि श्रीलंका की तरफ से कोई आधिकारिक माफी मांगी गई है या नहीं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button