पंजाबराज्य

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बटाला दाना मंडी से धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई

चंडीगढ़/बटाला, 1 अक्टूबर :

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क आज पवित्र धरती बटाला पहुंचे और दाना मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई।

उन्होंने गुरप्रीत सिंह गांव डुल्लट और प्रभजोत कौर द्वारा लाई गई फसल की ढेरियों की खरीद करवाई। इस मौके पर रजनीश कुमारी उप निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग पंजाब, सारंगप्रीत सिंह औजला एस.डी.एम. बटाला, मानिक मेहता, चेयरमैन मार्केट कमेटी बटाला, चेयरमैन रविंदर सिंह, अमनजीत सिंह डी.एफ.एस.सी. गुरदासपुर, प्रधान मनबीर सिंह रंधावा, प्रधान गुरबिंदर सिंह जौली, कुलजीत सिंह ज़िला मंडी अफसर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने पिछले 9 सीज़नों के दौरान फसलों की खरीद सफलतापूर्वक करवाई है और यह सीज़न भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसान की फसल का दाना-दाना निर्विघ्न खरीदा जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि मंडियों में फसल सुखाकर ही मंडियों में लाएं ताकि उन्हें कोई मुश्किल पेश न आए।

पत्रकारों से बात करते हुए श्री कटारूचक्क ने बताया कि राज्य में आज पहली अक्टूबर से शुरू हुए धान के आगामी खरीद सीज़न से पहले, पंजाब राज्य को अक्टूबर महीने के लिए 42786.68 रुपये की नकद कर्जा सीमा की मंजूरी के रूप में बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि सी.सी.एल. की मंजूरी से राज्य सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले धान के लिए किसानों को तुरंत और निर्विघ्न भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि किसानों द्वारा मंडियों में लाए जाने वाले धान की पैकिंग के लिए विभाग द्वारा आवश्यक बारदाना भी प्राप्त हो गया है तथा राज्य को सीज़न 2026-27 के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसल 2461 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जाएगी। खरीद कार्यों को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से चलाने के लिए अब तक 1887 मंडियां अधिसूचित की जा चुकी हैं और जरूरत के अनुसार और मंडियां भी कार्यशील की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार किसानों के खून-पसीने से उगाए एक-एक दाने को खरीदने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंडियों में अनलोडिंग और पैकिंग का काम करने वाले मजदूरों के लिए साफ पीने के पानी आदि के सुचारू प्रबंध सुनिश्चित बनाए गए हैं।

इस मौके पर वह आढ़तियों और किसानों से भी मिले और कहा कि मंडियों में उन्हें कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। उपरांत उन्होंने डी.एफ.एस.सी. सहित संबंधित खरीद एजेंसियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस मौके पर मानिक मेहता, चेयरमैन मार्केट कमेटी बटाला और उनकी पूरी टीम द्वारा कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क को सम्मानित भी किया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button