टेक

क्या साइबर अटैक की वजह से ठप हुई Microsoft की सर्विस? दुनियाभर की कंपनियों को करोड़ों का नुकसान

Microsoft की क्लाउड सर्विस ठप हुई 16 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में Outlook और Office 365 इस्तेमाल करने में लोगों को दिक्कत आ रही है। माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई दिक्कत की वजह से दुनियाभर की कंपनियों को करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई इस बड़ी दिक्कत के पीछे क्या साइबर अटैक का हाथ है? आइए जानते हैं…

Microsoft 365 ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि इस आउटेज को नॉर्मलाइज और स्टेब्लाइज करने की कोशिश की जा रही है। कंपनी की टीम ने रिकवरी एक्शन शुरू कर दिया है। इसमें 48 घंटे तक के टाइमआउट की संभावना जताई जा रही है। कंपनी की तरह से रिकवरी एक्शन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। हालांकि, दुनिया के कई हिस्सों में Microsoft Office 365 की सर्विस यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

40 लाख बिजनेस पर असर

अनुमान लगाया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने की वजह से दुनिया के 40 लाख बिजनेस पर इसका असर दिख रहा है। टीम मीटिंग से लेकर जरूरी कम्युनिकेशन नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से बिजनेस ठप हो रही है। कॉइन पीडिया के मुताबिक, इस ग्लोबल आउटेज की वजह से हर घंटे करीब 1 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 94 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

74 देशों पर असर

इंटरनेट सेवाओं को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस में आई दिक्कत का प्रभाव दुनिया की 74 देशों पर पड़ा है। इसकी वजह से भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई एशियाई देशों में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक और ऑफिस 365 काम नहीं कर रहे हैं।

IndiGo की एडवाइजरी

भारत की टॉप एयरलायंस कंपनी IndiGo ने भी यात्रियों को अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से एयरलाइंस कंपनी की सपोर्ट सर्विस पर इसका असर पड़ा है। भारतीय एयरलाइंस कंपनी के अलावा ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस और सर्विलांस डिपार्टमेंट के बीच आपस में कम्युनिकेशन नहीं हो पा रहा है।

क्या साइबर अटैक है वजह?

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने आशंका जताई है कि यह किसी बड़े साइबर अटैक की वजह से हुआ है। कुछ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि फेबल और मिथोज जैसे एआई मॉडल का इस्तेमाल करके साइबर अटैक किया गया है, जिसकी वजह से इतने बड़े पैमाने पर सेवाएं बाधित हुई है। हालांकि, कंपनी की तरफ से किसी भी साइबर हमले की संभावना नहीं जताई गई है। कंपनी की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह दिक्कत सर्वर और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर में खामी की वजह से आई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button