देशबड़ी खबर

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू

चंडीगढ़, 27 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 311वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिह्नित और मैप किए गए 517 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान राज्य पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। इसके तहत राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के सहयोग से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चला रही हैं, ताकि गैंगस्टरों के नेटवर्क, उनके सहयोगियों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

अभियान के 311वें दिन पुलिस टीमों ने 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा एक हथियार बरामद किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 87,009 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों ने 162 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 का उपयोग करें। इस हेल्पलाइन के माध्यम से गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों, आपराधिक गतिविधियों और अपराधों से संबंधित सूचनाएं पूरी गोपनीयता के साथ दी जा सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपराध मुक्त और सुरक्षित पंजाब के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।

इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को भी 636वें दिन लगातार जारी रखा। आज की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 65 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन किलोग्राम हेरोइन तथा 138 नशीली गोलियां बरामद कीं।

इसके साथ ही इस अभियान के तहत पिछले 636 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 95,594 हो गई है।

नशा विरोधी अभियान को केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित न रखते हुए नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी दिशा में पंजाब पुलिस ने आज 34 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास संबंधी उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।

पंजाब पुलिस का यह अभियान एक ओर जहां गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशे से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयासों को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button