उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले UP में पार्टी अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस! रेस में आराधना मिश्रा मोना का नाम सबसे आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यूपी कांग्रेस में हलचल मची हुई है। सूत्रों के मुताबिक, खबर आ रही है कि कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। इसका जल्द ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी मोना मिश्रा का नाम रेस में फिलहाल सबसे आगे है। जानिए कांग्रेस, चुनाव से पहले किस स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है।

ब्राह्मण-महिला चेहरे पर कांग्रेस का दांव!

बता दें कि आराधना मिश्रा मोना अभी रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी, उत्तर प्रदेश में महिला के साथ-साथ ब्राह्मण चेहरे को प्रमोट करना चाहती है। आराधना मिश्रा मोना, अभी रामपुर खास से लगातार तीसरी बार की विधायक हैं। आराधना मिश्रा मोना, पहला चुनाव 2014 के उपचुनाव में जीतीं। इसके बाद, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी आराधना मिश्रा मोना विजयी हुईं।

अगस्त, 2023 से यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं अजय राय

गौरतलब है कि अजय राय 17 अगस्त 2023 से यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अजय राय ने बृजलाल खाबरी की जगह ली थी। अजय राय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं। अजय राय अक्सर BJP और प्रदेश सरकार पर हमलावर रहते हैं। लेकिन, फिलहाल अब यूपी कांग्रेस की जिम्मेदारी अजय राय की जगह आराधना मिश्रा मोना को दिए जाने के बारे में सोचा जा रहा है।

पंजाब में भी कांग्रेस चीफ बदलने की चल रही है बात

हाल ही में पंजाब से भी खबर आई थी कि कांग्रेस आलाकमान वहां पार्टी अध्यक्ष बदलना चाहती है। पंजाब में भी यूपी के साथ ही विधानसभा चुनाव होना है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व अब विजय इंद्र सिंगला को पंजाब ईकाई का अध्यक्ष बनाना चाहती है। इसकी घोषणा गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को की जा सकती है। ये निर्णय पंजाब कांग्रेस में लंबे वक्त से चल रही अंदरूनी कलह के बाद लिया गया है। पिछले महीने ही, कांग्रेस ने पंजाब का प्रभारी भी बदल दिया था। भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त कर दिया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button