देश

‘अब मौसम बदल गया है, गौमाता की रक्षा करेंगे और संतों का अपमान करनेवालों को जेल भेजेंगे’, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

कोलकाता: ऐसा लगता है पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्य में बड़ा बदलाव करने का बीड़ा उठा लिया है। उन्होंने रविवा को ऐलान किया कि राज्य के हालात अब बदल गए हैं। उनकी सरकार गौमाती की रक्षा करेगी और संतों का अपमान करनेवालों को जेल भेजेगी। शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बांगुर जागरण मंच की ओर से आयोजित सामूहिक भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यकर्म में करीब 11 हजार लोगों ने एक साथ भगवद्गीता का पाठ किया।

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि किसी धर्म का पालन करने या उसे बढ़ावा देने से डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ”बिना किसी झिझक के भगवद्गीता का पाठ करें और इसे बांटें, हनुमान चालीसा बांटें। हरे कृष्ण मंत्र का जाप करें, शंख बजाएं; डरने की कोई जरूरत नहीं है। मौसम बदल गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार आ गई है। ‘गौमाता’ की रक्षा करने वाली सरकार आ गई है।” इस कार्यक्रम में 11,000 लोगों ने एक साथ भगवद्गीता का पाठ किया। शुभेंदु ने कहा कि उनकी सरकार ”साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी।”

उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सतर्क रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रहना होगा और ऐसी ताकतों से सावधान रहना होगा, जो देश की एकता और अखंडता के खिलाफ नारे लगाती हैं। उन्होंने विशेष रूप से ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सभी को एकजुट और सतर्क रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, ”हम सभी को उन ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के खिलाफ एकजुट और सतर्क रहना होगा, जो ‘कश्मीर मांगे आजादी’ के नारे लगाते हैं।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button